यश जौहर फाऊंडेशन की स्थापना भारत के मनोरंजन क्षेत्र में लोगों के जीने के तरीके में सुधार लाने के मकसद से की गयी है। यह फाऊंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और लोगों की आर्थिक ज़रूरतों से जुड़े अवसरों को उन तक पहुंचाने के लिए काम करेगा।

यश जौहर फाऊंडेशन, यश जौहर के नैतिकपूर्ण चरित्र को श्रद्धांजलि देता है। यश जौहर एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें मनोरंजन क्षेत्र के लोगों के प्रति संवेदना थी। उन्हे जिस मनोरंजन क्षेत्र ने पहचान दी उसके लिए अपनी तरफ से कुछ न कुछ करने की मनशहा थी। यश जैसे स्वभाव से दयालु और हमदर्द व्यक्ति को समझ आ गया था कि मनोरंजन क्षेत्र काफी मुश्किलों से भरा है। इसलिए वह लोगों की मदद के लिए हमेशा तयार रहते थे। मुश्कील चाहे परेशानी कितनी भी बड़ी या छोटी क्यूं न हो, या फिर वो पैसों से या भावनाओं से ही क्यूं न जुडी हो, बिना किसी शर्त के उनका लोगों की मदद के लिए हमेशा खडा होना ही आज उन्हें लोगों के दिल में जिंदा रखता है, और उनके इन्हीं नेक विचारों को हम यश जौहर फाऊंडेशन के द्वारा आगे बढ़ा रहे हैं।

"साथ" - YJF व्हाट्सएप हेल्पलाइन - 8591223300

मनोरंजन क्षेत्र के लोगों को समय पर और सही चिकित्सा से जुडी मदद और दूसरी सेवाओं से जोड़ने के लिए।

कैसे होगी मदद?

यश जौहर फाऊंडेश का मकसद भरोसेमंद साथियों से बनी एक टीम तैयार करना है, जिनके पास कमजोर लोगों तक मदद पोहोचानें का एवं कठीन परिस्थितीयां सुधारने का अनुभव है।

यश जौहर फाऊंडेशन क्या है ?

सहयोग, जवाबदेही और सुविधा के मूल्यों पर बना यह फाउंडेशन जिन तीन ज़रूरी बातों को साथ लेकर चलेगा वह हैं:

वित्तीय भलाई

लम्बे समय में वित्तीय सुरक्षा को सक्षम करना

स्वास्थ्य

तात्कालिक चिंताओं से निपटते हुए लम्बे समय की तैयारी

शिक्षा और कारोबार ट्रेनिंग

एक मजबूत भविष्य की तैयारी

यश जौहर फाऊंडेशन की यह योजना शुरुआत में मुंबई के हिंदी फिल्म क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुधार लाने हेतू काम करेगी, कुछ समय बाद यह पुरे देश के फिल्म जगत से जुडे लोगों के लिए काम काम करेगा।

यश जौहर कोविड19 रिस्पांस 2021

देश में जारी कोरोना महामारी के चलते मनोरंजन क्षेत्र में कई लोगों की ज़िंदगियों पर बहुत बुरा असर पडा है। साथ ही दो वक़्त का खाना और स्वास्थ्य से जुडी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए भी उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। मुश्किल ज़मीनी हकीकत को समझते हुए, यश जौहर फाऊंडेशन ने नकारात्मक रूप से प्रभावित मनोरंजन क्षेत्र के समुदायों की तत्काल जरूरतों को पूरा करने के लिए यश जौहर कोविड19 रिस्पांस 2021 परियोजना की शुरुआत की है।

डगमगाए हुए मनोरंजन क्षेत्र में पैसों से जुडी लम्बे समय की सुरक्षा विकसित करने के लिए, और लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए, यश जौहर फाउंडेशन सक्रिय रूप से वित्तीय योजनाए मनोरंजन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करेगा। इसका उद्देश्य इन समुदायों की भविष्य की रक्षा करना है। इसके साथ ही उनके बच्चों तक डिजिटल सेवाएं पहुँचाकर मनोरंजन क्षेत्र के भविष्य की जरूरतों पर खोज करने के लिए खोज पठन किया जाए। और उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए!